Share This Article रायपुर 11 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Phag Mahotsav 4.0 to be held on February 13 / रायपुर फाग महोत्सव 2026 , रायपुर के अशोका रत्न परिसर में 13 फरवरी को फाग महोत्सव 4.0 का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे श्याम बाबा के दरबार में ज्योति प्रज्वलन के साथ होगी। यह आयोजन सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। महोत्सव के मुख्य आकर्षण देश के प्रसिद्ध श्याम भजन गायक होंगे। खाटूधाम से पधारे अजहर अली, नीमच की प्रसिद्ध गायिका कनिका ग्रोवर और रायपुर के सुरेश राजस्थानी अपनी सुमधुर आवाज़ में भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा और दरबार को नयनाभिराम रूप से सजाया जाएगा। पूरे परिसर में इत्र और चंदन का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। Share This Article Post navigation हिंदुत्व ही राष्ट्रत्व का आधार : मुख्यमंत्री डॉ॰ यादव समय पर और गुणवत्तापूर्ण हों सिंहस्थ-2028 के कार्य : मुख्यमंत्री