Prayas institutions in RaipurPrayas institutions in Raipur
Share This Article

रायपुर 15 जून 2026/ ETrendingIndia / “Applications invited from doctors for the health check-up of students of Prayas institutions in Raipur district.” कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) रायपुर की ओर से जिले में संचालित प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू, पिछड़ा वर्ग बालक प्रयास आवासीय विद्यालय, सड्डू, प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी एवं अनु.जाति प्रयास कन्या प्रयास आवासीय विद्यालय सड्डू में निवासरत विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हेतु “स्वस्थ तन-स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना के तहत योग्य एम.बी.बी.एस., बी.ए.एम.एस., बी.एच.एम.एस. उपाधि प्राप्त निजी चिकित्सकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं।

कार्यालय में आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30.06.2026 होगी।

चिकित्सकों का चयन योजना हेतु गठित समिति, चिकित्सक चयन समिति द्वारा अभिलेखों के परीक्षण पश्चात् किया जायेगा।

योजनान्तर्गत 50 सीटर छात्रावास / आश्रम के लिए प्रति भ्रमण 750 /- रूपये एवं 100 सीटर छात्रावास / आश्रम शालाओं के लिए प्रति भ्रमण 1200 /- रूपये का मानदेय होगा।

योजना से संबंधित अन्य जानकारी एवं शर्तें कार्यालयीन अवधि में कार्यालय में देखी जा सकती है।


Share This Article