Remarriage conference
Remarriage conference
Share This Article

रायपुर 21 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Remarriage conference for widows and divorcees to be held in Raipur on February 22 / रायपुर पुनर्विवाह सम्मेलन , रायपुर ब्राइट फाउंडेशन की ओर से विधवा, विधुर और तलाकशुदा लोगों के पुनर्विवाह के लिए 22 फरवरी को परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर के सत्संग भवन हॉल में होगा।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में बड़ी संख्या में इच्छुक युवक- युवतियां और उनके परिजन शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे लोगों को नया जीवनसाथी चुनने का अवसर देना है, जो किसी कारणवश अकेले जीवन जी रहे हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद पंडित मुरली शर्मा करेंगे।

महिलाओं के लिए पंजीयन निशुल्क रखा गया है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।