Raipur Railway DivisionRaipur Railway Division
Share This Article

रायपुर – 10 अगस्त, 2026 / ETrendingIndia / रेल परिचालन में संरक्षा की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले 08 रेल संरक्षा के सजग कर्मचारियों का सम्मान मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने किया एवं उनके संरक्षा संबंधी कार्यों पर चर्चा की। रेलवे में संरक्षा से रेल परिचालन की अहम भूमिका हैं, प्रत्येक रेल कर्मी के निर्धारित कर्तव्यों की निपुणता एवं सजगता रहने से यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जाता है एवं निर्बाध रेल परिचालन होता है।

मंडल रेल प्रबंधक रायपुर, श्री दयानंद के द्वारा संरक्षा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर संरक्षा कोटि के 08 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया । संरक्षा के लिए सम्मानित रेलकर्मियों में श्री होरीलाल मांडले, टेक. ग्रेड -1/भाटापारा , श्री यशवंत, टेक. ग्रेड -1/रायपुर, श्री चंदन कुमार सिंह, वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर /बी एम वाई, श्रीमति मंजू सागर, वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर /बी एम वाई, श्री चमन लाल, पी एम ए /केंद्री, श्री अनिरुद्ध कुमार आरडे, सिग्नल अनुरक्षक, ग्रेड -2/दल्लीराजहरा, श्री अशोक कुमार, ट्रैक मेन्टेनर -1/भिलाई एवं श्री विश्वनाथ नायक, ट्रैक मेन्टेनर -3/भिलाई।
इन संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।



Share This Article