Raipur
Raipur
Share This Article

रायपुर 17 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Employment fair for educated unemployed youth in Raipur on December 17 / रायपुर रोजगार मेला 2025 , जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 दिसंबर 2025 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर, पुराना पुलिस हेड क्वार्टर सिविल लाईन में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है.

यह जॉब फेयर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित है। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टेक्नोटास्क बिजनेस साल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड रायपुर, द्वारा 12वीं, उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती कस्टमर केयर एक्सीक्यूटीव के कुल 100 पदों पर रू. 8000/ से 14,000/- प्रतिमाह वेतनमान पर भर्ती की जावेगी।

जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा /आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।