Share This Article रायपुर, 21 नवंबर 2026। Raipur Seva Park : नागरिकों में सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में ‘सेवा पार्क’ विकसित किया जाएगा। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं वीरांगना शौर्य उत्सव के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने जिला प्रशासन के माध्यम से इस पहल की घोषणा की। प्रस्तावित सेवा पार्क में नागरिक अपने विशेष अवसरों पर जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी सामग्री दान कर सकेंगे। जनजातीय नायकों के योगदान को किया याद कार्यक्रम में जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और वीर नायकों के योगदान को याद किया गया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर और रानी कमलापति जैसे महान नायकों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को समाज और देश के प्रति समर्पण की सीख लेनी चाहिए। जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ पर कर सकेंगे दान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि प्रस्तावित सेवा पार्क में नागरिक जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर जरूरतमंदों के लिए कपड़े, पुस्तकें, खिलौने और अन्य उपयोगी सामग्री दान कर सकेंगे। इस पहल के माध्यम से खुशी के व्यक्तिगत अवसरों को समाज सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। रक्तदान और देहदान के लिए भी किया जाएगा प्रोत्साहित सेवा पार्क के माध्यम से नागरिकों को रक्तदान और देहदान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता के साथ समाज में मानवीय संवेदना, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करना है। लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन जनजातीय गौरव दिवस एवं वीरांगना शौर्य उत्सव में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में सुआ नृत्य, राउत नाचा और शबरी माता पर आधारित नाट्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, बच्चों ने रंगोलियों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। Share This Article Post navigation Champa Non Interlocking : बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन का काम तेज, 6 से 18 दिसंबर तक कई ट्रेनें रद्द; कई के बदले रूट और समय Garbage Vehicle Monitoring : अब मनमानी नहीं कर पाएंगे कचरा वाहन, डिजिटल निगरानी से ट्रैक होगी हर गतिविधि