रायपुर टी20 मुकाबला
रायपुर टी20 मुकाबला
Share This Article

रायपुर, 22 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / रायपुर टी20 मुकाबला , रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का माहौल बन गया है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें दोपहर रायपुर पहुंचीं। दोनों टीमें 23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

भारतीय टीम के रायपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक जुट गए। खिलाडिय़ों की एक झलक पाने के लिए फैंस उत्साहित नजर आए।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट और शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दोनों टीमें बस के माध्यम से सीधे अपने-अपने होटलों के लिए रवाना हुईं। भारतीय टीम कोर्टयार्ड होटल (छेरीखेड़ी) में ठहरी है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम हयात होटल में रुकी हुई है।

मैच से पहले आज दोनों टीमें स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। मुकाबले को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मैच की उम्मीद है।