Share This Article रायपुर 18 मई, 2026 / ETrendingIndia / Raipur-Tadoki-Raipur Memu train increased from 8 coaches to 12: The stoppage at Risama, Gundardehi, Latabor, Kusumkasa stations was increased to 3 minutes / रायपुर ताड़ोकी मेमू ट्रेन , रायपुर -ताड़ोकी -रायपुर 68764/68765 मेमू ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 08 कोच से 12 कोच किए गए हैं। इस क्षेत्र के यातायात निरीक्षक एवं वाणिज्य निरीक्षकों को यात्रियों से फीडबैक लेने एवं समीक्षा के आधार पर रेल प्रशासन द्वारा आगे के संभावित निर्णय लिए जाएंगे। इस ट्रेन में 08 कोच के स्थान पर 12 कोच होने से यात्रियों को फायदा मिलेगा एवं यात्रियों की प्राथमिक मांग की पूर्ति होगी। रायपुर -ताड़ोकी -रायपुर 68764/68765 मेमू ट्रेन का कम लंबाई वाले प्लेटफार्म वाले स्टेशन रिसामा, गुंडरदेही, लाटाबोर, कुसुमकसा स्टेशनों पर रायपुर ताड़ोकी रायपुर ट्रेन का ठहराव 2 मिनट अतिरिक्त बढ़ाया गया है। पहले यह गाड़ी इन स्टेशनों पर 1 मिनट के लिए रुकती थी 2 मिनट अतिरिक्त बढ़ाए जाने पर यह गाड़ियां 3 मिनट के लिए उक्त स्टेशनों पर रुकेगी। यह व्यवस्था 18 मई 2026 से लागू कर दी गई है। गाड़ी संख्या 68764 रायपुर ताड़ोकी मेमू पैसेंजर ट्रेन 18:00 बजे रवाना होकर मरौदा 19.15 बजे पहुंच कर 19:25 बजे रवाना होगी। रिसामा स्टेशन पर 19.38 बजे पहुंच कर 19.41 बजे रवाना होगी, गुंडरदेही स्टेशन पर 19.52 बजे पहुंच कर 19.55 बजे रवाना होगी लाटाबोर स्टेशन पर 20.11 बजे पहुंच कर 20.14 बजे रवाना होगी, कुसुमकसा स्टेशन पर 20.42 बजे पहुंच कर 20.45 बजे रवाना होगी यह गाड़ी तड़ोकी स्टेशन पर 22.45 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 68765 ताड़ोकी – रायपुर मेमू पैसेंजर 10:25 बजे ताड़ोकी से रवाना होकर कुसुमकसा स्टेशन पर 11.51बजे पहुंच कर 11:59 बजे रवाना होगी। लाटाबोर स्टेशन पर 12. 27 बजे पहुंच कर 12:30 बजे रवाना होगी। गुंडरदेही स्टेशन पर 12.49 बजे पहुंच कर 12:52 बजे रवानाहोगी। रिसामा स्टेशन पर 13:00 पहुंचकर 13:03 बजे रवाना होगी। मरौदा स्टेशन पर 13:30 बजे पहुंच कर 13:40 बजे रवाना होगी। रायपुर 15.40 बजे पहुंचेगी। Share This Article Post navigation सड्डू में 1.45 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा : चला बुलडोजर, तोड़ने की कार्रवाई जारी, बाउंड्रीवाल , शेड हटाए गए अबूझमाड़ का सोमरू राम : सुशासन शिविर में ‘एक ही दिन’ में बना आधार कार्ड