Government Engineering College
Government Engineering College
Share This Article

रायपुर 25 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Applications are invited for part-time lecturer posts in Government Engineering College, Raipur till March 23./ रायपुर व्याख्याता भर्ती 2026 , शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, रायपुर में अंशकालीन व्याख्याता के रूप इलेक्ट्रानिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रीकल एवं इलेक्ट्रानिक्स, तथा कम्प्यूट साइंस, के लिये अध्यापन कार्य हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 23.03.2026 कार्यालयीन समय 5.00 सांयकाल तक आवेदन आमंत्रित किये जाते है।

अंशकालीन व्याख्याता के लिये शैक्षणिक अर्हता अखिल भारतीय तकनीकी शिक्ष परिषद के अनुरूप होगी। चयन के लिये पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त मूल दस्तावेज एक सेट की अभिप्रमाणित छायाप्रति एवं दो फोटो लेकर दिनांक 02.04.2026 को 11.00 बजे प्रातः कार्यालय में उपस्थित होंवे।

शासन के आदेशानुसार अंशकालीन व्याख्याता को रूपये 800/- प्रति पीरियड की दर से मानदेय (अधिकतम 56100/- रूपये प्रतिमाह) का भुगतान किया जायेगा।

पात्र अभ्यर्थियों की सूची संस्था के वेबसाइट www.gecraipur.ac.in में उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी आवेदन का प्रारूप कार्यालयीन समय में कार्यालय अथवा संस्था की वेबसाईट से प्राप्त कर सकेंगें।