रायपुर 05 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Rajasthan State Road Transport Corporation buses launched: Chief Minister Shri Bhajan Lal Sharma flagged off 128 Blue Line buses, rural transport service ‘Aapni Bus-Rajasthan Roadways’ also launched, food will be available on seat to passengers in Volvo, Scania and AC buses / राजस्थान रोडवेज बसें लॉन्च
, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की आधुनिक एवं सुविधायुक्त 128 ब्लू लाइन बसों का शुभारम्भ करते हुए उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके साथ ही, उन्होंने ‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ ग्रामीण परिवहन सेवा का शुभारम्भ किया.
उन्होंने वोल्वो, स्केनिया तथा एसी बसों में केटरिंग सुविधा की भी शुरूआत की।
राजस्थान रोडवेज बसें लॉन्च , मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशवासियों के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा को अधिक सुदृढ़, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की आधुनिक एवं सुविधायुक्त ब्लू लाइन बसें शुरू की गई है। ये बसें प्रदेश भर के 23 आगारों को आवंटित की गई हैं।
‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ ग्रामीण परिवहन सेवा के तहत रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर 357 मार्गों पर बसें शुरू की हैं।
डीलक्स सीटों से सुसज्जित इन बसों में राज्य सरकार द्वारा राजस्थान रोडवेज के निशुल्क और रियायती यात्रा हेतु दिए जा रहे सभी लाभ मिलेंगे।
इन बसों से 25 ग्रामीण मार्गों पर स्थित 169 ग्राम पंचायतों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
राज्य सरकार ने नवाचार करते हुए रेल और हवाई यात्रा की तरह निगम की वोल्वो, स्केनिया तथा एसी बसों में केटरिंग सुविधा भी शुरू की है.यात्रियों को सुबह, दोपहर और शाम के मेनू के अनुसार खान-पान मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री ने नई बसों का अवलोकन किया और निगम द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री (परिवहन) डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, विधायक श्री गोपाल शर्मा, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम अध्यक्ष श्रीमती शुभ्रा सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
