रायपुर, 6 मार्च 2026 / ETrendingIndia / Holi Milan and felicitation ceremony of Chhattisgarh Gazetted Officers Association: Awarded officers honoured / राजपत्रित अधिकारी होली मिलन
, छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में अवार्ड प्राप्त अधिकारियों के सम्मान में इंद्रावती भवन में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन श्रीमती पदमिनी भोई साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि अधिकारी अपने पदीय उत्तरदायित्वों का समर्पित भाव से निर्वहन करें तो वे ऐसी बड़ी उपलब्धियाँ प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने श्री ऋषभ कुमार पाराशर का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि सभी अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक है।
आईएएस अवार्ड से सम्मानित श्री ऋषभ कुमार पाराशर ने अपने संबोधन में कहा कि शासकीय सेवा से जुड़े हर छोटे कार्य को ईमानदारी एवं लगन से करने पर वही आगे चलकर एक बड़ी उपलब्धि का रूप लेता है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल वर्मा ने श्री ऋषभ कुमार पाराशर एवं श्री तरुण किरण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने दोनों अधिकारियों की कार्यप्रणाली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी राजपत्रित अधिकारियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि एलाइड सर्विस हेतु निर्धारित सीमा को अन्य राज्यों की भाँति बढ़ाए जाने के लिए संघ द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ।
कार्यक्रम का संचालन श्री सचिन शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री ने किया।कार्यक्रम में श्री कमल वर्मा, श्री प्रेमलाल साहरा, श्री अविनाश तिवारी, श्री पूषण साहू, श्री दिवाकर सिंह राठौर, श्री रोशन धुरंधर ,श्री आर बी तिवारी, श्रीमती किरण नागेश, श्री महेश शाकल्ले,श्री शिव कुमार चंद्राकर,श्री राजशेखर शर्मा,श्री जयंत देवांगन,श्री युगल किशोर वर्मा,श्री अरविंद कुजूर,श्री अभिषेक शर्मा, श्री गिरीश काले,श्री बदन सिंह ठाकुर, श्री आई पी साहू, श्री दयाशंकर देवांगन,श्री जोहर रावटे, श्री जय कुमार साहू,श्री संतोष कुमार वर्मा,श्री महेश साठिया,श्रीमती सोनाली तिडके, श्री संजीत शर्मा, श्रीमती जगदीप बजाज,श्री महेंद्र साहू, श्री अनिल मालेकर,श्री नीलमणि वर्मा, श्री सी पी मिश्रा, श्री दिनेश तिवारी, श्री डी एस वर्मा,श्री किशोरी लाल साहू सहित भारी संख्या में अधिकारीगण उपस्थित रहे।
