Rajya Sabha seatsRajya Sabha seats
Share This Article

रायपुर, 23 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 12 सीटों और चार राज्यों की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

राज्यसभा की 11 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और पश्चिम बंगाल की एक रिक्त सीट पर उपचुनाव 16 अक्टूबर 2026 को होगा।

वहीं बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 28 विधान परिषद सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा।

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव

उत्तर प्रदेश – 10 सीटें
उत्तराखंड – 1 सीट
पश्चिम बंगाल – 1 सीट पर उपचुनाव
मतदान: 16 अक्टूबर, सुबह 9 से शाम 4 बजे
मतगणना: उसी दिन शाम 5 बजे से

राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर है।

चार राज्यों में 28 विधान परिषद सीटें

विधान परिषद चुनाव में उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं। इनमें स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं।

मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

29 सितंबर से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

दोनों चुनावों के लिए अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी और नामांकन प्रक्रिया 6 अक्टूबर तक चलेगी। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार विधान परिषद चुनाव की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी की जाएगी।


Share This Article