Share This Article ETrendingIndia दुर्ग और रायपुर जिले में संचालित आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 2025 का आयोजन 21 से 27 अप्रैल के मध्य किया जाएगा। यह ट्रायल खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के तहत किया जा रहा है, जिसमें बालक और बालिका वर्ग के लिए हॉकी, तीरंदाजी, फुटबॉल और एथलेटिक्स खेल शामिल हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अनुसार, तीरंदाजी (बालक/बालिका) और फुटबॉल (बालिका) के चयन ट्रायल 21 से 23 अप्रैल 2025 तक रायपुर स्थित कोटा और तीरंदाजी एरिना (बालिका छात्रावास के सामने) में आयोजित किए जाएंगे। इसमें 21 अप्रैल को पंजीयन, 22 अप्रैल को शारीरिक दक्षता परीक्षण और 23 अप्रैल को कौशल दक्षता परीक्षण होगा। इसी तरह, हॉकी (बालक/बालिका) और एथलेटिक्स (बालक/बालिका) के ट्रायल 25 से 27 अप्रैल 2025 तक रायपुर के कोटा और हॉकी स्टेडियम पिच-2 (बालिका छात्रावास के सामने) में आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत 25 अप्रैल को पंजीयन, 26 अप्रैल को शारीरिक दक्षता और 27 अप्रैल को कौशल दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 2025 में प्रत्येक जिले से 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के अधिकतम 10 खिलाड़ी (5 बालक, 5 बालिका) भाग ले सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों के लिए ट्रायल स्थल पर ही आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए रविशंकर स्टेडियम दुर्ग स्थित जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। Share This Article Post navigation सूरजपुर: कुदरगढ़ महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ, भक्ति और विकास का उत्सव बस्तर पंडुम 2025: जनजातीय संस्कृति, शिल्प और परंपराओं का भव्य उत्सव शुरू