State-level job fair 2026State-level job fair 2026
Share This Article

रायपुर 27 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / State-level job fair 2026 to be held in Raipur from January 29: Learn how to register… राज्य स्तरीय रोजगार मेला , छत्तीसगढ़ शासन के रोजगार विभाग द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेला 2026 का आयोजन 29, 30 और 31 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। यह मेला शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी), सेजबहार, रायपुर में आयोजित होगा। आयोजन का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

इस रोजगार मेले में 45 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी, जिनके माध्यम से 15 हजार से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, बीमा, सेल्स, सोलर और सर्विस सेक्टर में भर्ती की जाएगी।

मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग और स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है, जो ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र और फोटो साथ लाना होगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। जिला एवं तिथि के अनुसार अभ्यर्थियों की उपस्थिति निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ शासन ने युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।


Share This Article