Share This Article रायपुर, 3 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / नमित मल्होत्रा की रामायण को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स कैरेक्टर्स पोस्टर रिलीज कर रहे हैं। अब फिल्म से लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे का सोलो कैरेक्टर पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर के साथ दर्शकों को महागाथा के सबसे सम्मानित पात्रों में से एक के रूप में एक्टर का कभी न देखा जाने वाला अवतार देखने मिलने वाला है। रवि दुबे इस पोस्टर में एक वीर योद्धा के अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उन्होंने हाथ में धनुष-बाण थामा है, जबकि चेहरे पर साहस, पक्का इरादा और लडऩे के लिए तैयार रहने वाला जोश साफ नजर आ रहा है। पोस्टर में इस माहौल को महसूस किया जा सकता है जो रणबीर कपूर के बतौर राम के रूप में सामने आए पोस्टर में देखने मिला था। राम और लक्ष्मण भाई हैं और पोस्टर में भी उनके इस रिश्ते को महसूस किए जाने वाले जुड़ाव को भी देखा जा सकता है। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रवि दुबे को लक्ष्मण के रूप में पेश करते हुए उनका एक दमदार पोस्टर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, एक समर्पित भाई। एक निडर योद्धा। राम की ढाल। रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में। रामायण में लक्ष्मण के किरदार की अपनी खास जगह है। लक्ष्मण को हमेशा से अपने भाई के लिए प्यार, सम्मान, समर्पण और उनकी निडरता के लिए बेहद पसंद किया गया है। ऐसे में अब इस सोलो कैरेक्टर रिवील के साथ मेकर्स ने दर्शकों को रवि दुबे द्वारा निभाए गए मशहूर योद्धा के किरदार की झलक दी है। फिल्म में लक्ष्मण के किरदार में कदम रखने के बारे में बात करते हुए रवि दुबे कहते हैं, लक्ष्मण का किरदार निभाना एक ऐसा एहसास है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। वह ताकत, साहस, भक्ति और निस्वार्थ भावना का अनोखा मेल हैं। भगवान राम के प्रति उनका अटूट प्रेम और उनके आदर्शों के लिए समर्पण हमेशा से मुझे प्रेरित करता रहा है। उन्होंने कहा, ऐसे पूजनीय किरदार को पर्दे पर निभाने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है, साथ ही यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस किरदार को निभाने में हमारी सच्चाई और भावनाओं को महसूस कर पाएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। Share This Article Post navigation अभिनेता तुषार कपूर से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली धमकी