Share This Article रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / रणबीर कपूर की नई फिल्म रामायण के रिलीज होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इस फिल्म के नए पोस्टर जारी किए गए हैं, जिन्हें देखकर प्रशंसक भावुक हो रहे हैं। पहले पोस्टर में भगवान राम और राजा दशरथ को एक साथ दिखाया गया है। पोस्टर उस भावुक पल को दर्शाता है, जब श्रीराम ने अपने पिता से वनवास पर जाने से पहले अंतिम विदाई ली थी। इस पोस्टर को रणबीर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसमें वो श्री राम के अवतार में घुटनों पर बैठकर सम्मान के साथ राजा दशरथ को नमन करते नजर आ रहे हैं, वहीं राजा दशरथ की भूमिका में अरुण गोविल श्रीराम को आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, एक पिता, जो वादे से बंधा है। एक बेटा, जो कर्तव्य से बंधा है। किसी को नहीं पता था कि ये विदाई आखिरी होगी।इस पोस्ट में एक नहीं, बल्कि 2 पोस्टर जारी किए गए हैं। दूसरे पोस्टर में श्री राम नदी में खड़े हो कर अस्थियां विसर्जित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चारों तरफ हरियाली फैली हुई है और तस्वीर की सादगी इस पल को और भी भावुक बना देती है। इससे पहले 2 अन्य पोस्टर जारी किए गए थे, जिनमें लारा दत्ता रानी कैकेयी और शीबा चड्ढा मंथरा के रूप में नजर आईं थीं। Share This Article Post navigation बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के पार हुई दृश्यम 3, 5वें दिन किया बंपर कारोबार अजय देवगन की दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड, मिर्जापुर को पछाड़ बनी चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म