Ranbir KapoorRanbir Kapoor
Share This Article

रायपुर, 13 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / णबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण पार्ट 1 की चर्चा इन दिनों हर किसी की जबान पर है। फिल्म निर्माताओं ने 11 अक्टूबर को घोषणा की कि ये फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वैसे तो ये फिल्म हिंदी में शूट की गई है, लेकिन इसे 40 भाषाओं में डब किया गया है। इनमें न केवल भारत के अलग-अलग स्थानों की भाषाएं शामिल हैं, बल्कि विदेशी भाषाएं भी शुमार हैं।


रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता नमित मल्होत्रा और रामायण की टीम इसे भारतीय फिल्मों के इतिहास की सबसे बड़ी रिलीज बनाना चाहते हैं।
एक सूत्र ने बताया, दुनियाभर के दर्शकों तक फिल्म को आसानी से पहुंचाने के लिए रामायण को 40 भाषाओं में डब किया गया है। इससे दुनियाभर के दर्शक बिना सबटाइटल्स पर निर्भर रहे, अपनी भाषा में फिल्म का अनुभव ले सकेंगे। पहली बार किसी भारतीय फिल्म को इतने बड़े पैमाने पर डब किया गया है।


सूत्रों के मुताबिक, रामायण को जिन भाषाओं में डब किया गया है, उनकी पूरी लिस्ट कुछ हफ्तों में जारी की जाएगी। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर, 2026 यानी दशहरा से शुरू होने वाली है।


ऐसे में टीम अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है कि ये साल की सबसे बड़ी फिल्म बन सके। ये फिल्म 2 पार्ट में रिलीज की जाएगी, जिसका दूसरा पार्ट 2027 में आ सकता है।


Share This Article