Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation
Share This Article

रायपुर 17 मई 2026/ ETrendingIndia / Raipur Municipal Corporation: Ramki Company management and striking contract sanitation workers agree in talks, employees to return to work from the morning of May 17 / रामकी सफाई कर्मचारी हड़ताल , रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र की अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कम्पनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों और प्रबंधन के हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के मध्य वार्ता हुई .

यह वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण के मध्य हुई. वार्ता के दौरान रायपुर जिला प्रशासन, रायपुर पुलिस प्रशासन, श्रम विभाग, तहसीलदार रायपुर, रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारियों की उपस्थिति रही.

वार्ता में प्रबंधन और सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के मध्य सहमति कायम होने और 17 मई 2026 को सुबह से अपने कार्य पर वापस लौटने की जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर के अधिकारियों को अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा दी गयी है.