RanabaliRanabali
Share This Article

रायपुर, 14 सितंबर। ETrendingIndia / साउथ के बेहतरीन अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म रणबाली का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा रणबाली के मुख्य किरदार में हैं। वहीं रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी जयम्मा के किरदार में हैं। यह फिल्म एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है।


लगभग ढाई मिनट के टीजर में दिखाया गया है कि 19वीं सदी में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान भारतीयों पर अत्याचार होता है। उसी दौर में एक योद्धा जन्म लेता है, जो अंग्रेजों के अत्याचार के परशान होकर हथियार उठा लेता है। रणबाली के किरदार में विजय देवरकोंडा अंग्रेजों के खिलाफ खड़े हो जाते हैं।


टीजर में विजय देवरकोंडा बहुत ही खतरनाक रोल में दिखे हैं। वह जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आए हैं। वह कभी खंजर से तो कभी बंदूक से अंग्रेजों को निशाना बनाते हैं। टीजर में रश्मिका मंदाना की भी झलक दिखी है। इसमें अंग्रेजों का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने अच्छा काम किया है।


विजय देवरकोंडा की इस बिग-बजट फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में नया पोस्टर जारी किया था। इसके साथ इसकी रिलीज डेट का भी एलान किया था।

रणबालीÓ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी।
रणबाली की कहानी अच्छाई की बुराई पर जीत के जज्बे को दिखाती है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए दशहरे के खास और शुभ मौके को चुना है।


राहुल संकृत्यायन के निर्देशन में बनी रणबाली दर्शकों को एक दमदार और रोमांचक कहानी के साथ बीते दौर में ले जाने वाली है। नए पोस्टर में फिल्म की झलक काफी इंटेंस नजर आ रही है, जहां आग और धुएं से भरे माहौल के बीच विजय देवरकोंडा एक रफ और खतरनाक अवतार में दिख रहे हैं। उनके हाथ में एक भारी घुमावदार हथियार भी नजर आ रहा है।


Share This Article