Share This Article रायपुर 27 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / President Draupadi Murmu to undertake a submarine voyage on December 28 / राष्ट्रपति पनडुब्बी यात्रा , राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर को कर्नाटक के करवार स्थित नौसैनिक अड्डे से भारतीय नौसेना की एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी। यह यात्रा भारतीय नौसेना की क्षमताओं और आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति का प्रतीक होगी। 67 वर्षीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पनडुब्बी में यात्रा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले वर्ष 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने विशाखापत्तनम में पनडुब्बी यात्रा की थी। राष्ट्रपति का यह दौरा भारतीय नौसेना के जवानों के मनोबल को बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला है। राष्ट्रपति इस दौरान नौसेना अधिकारियों और जवानों से भी संवाद करेंगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मु इससे पहले भी सशस्त्र बलों के विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेती रही हैं। इसी वर्ष उन्होंने 29 अक्टूबर को राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी और 2023 में सुखोई-30 एमकेआई विमान में भी उड़ान का अनुभव किया था। Share This Article Post navigation ‘Your Generation Will Sail Us to New Heights’: PM मोदी का संदेश Gen Z और Gen Alpha भारत के लिए मैसूरु पैलेस हीलियम ब्लास्ट में दो की मौत, जांच के आदेश