National Water Development Agency
National Water Development Agency
Share This Article

रायपुर 23 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Applications invited for deputation (including short term contract) at various locations in National Water Development Agency/ राष्ट्रीय जल विकास प्रतिनियुक्ति भर्ती , राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण (एनडब्ल्यूडीए), जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार ने प्रतिनियुक्ति (अल्पकालिक अनुबंध सहित) के आधार पर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी विज्ञापन के अनुसार उप निदेशक/अधिशासी अभियंता के कुल 7 पद भरे जाएंगे।

इन पदों के लिए वेतन पे मैट्रिक्स स्तर-11 (₹67,700 से ₹2,08,700) निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती दिल्ली, ग्वालियर, राजामुंदरी, वलसाड, लखनऊ, वडोदरा और नागपुर में की जा सकती है।

विस्तृत विज्ञापन और आवेदन संबंधी शर्तें एनडब्ल्यूडीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nwda.gov.in पर उपलब्ध हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि ‘रोजगार समाचार’ में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 60 दिनों के भीतर रखी गई है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के जनवरी 17-23 ,2026 अंक में प्रकाशित हुआ है