Share This Article राष्ट्रीय खेल दिवस पूरे देश में 27 अगस्त, 2026 को व्यापक युवा सहभागिता पहल, खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ आयोजित कर मनाया जाएगा। इसमें देश भर में 1,500 से अधिक स्थानों पर युवा, खिलाड़ी और शैक्षणिक संस्थान एक साथ जुडेंगे। इस पहल द्वारा उभरते युवा खिलाड़ियों को भारत के खेल और युवा पारितंत्र के भविष्य पर अपने विचार, सुझाव और नवीन सोच साझा करने का सीधा मंच मिलेगा। कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी, भारतीय प्रबंध संस्थान-आईआईएम, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान -एनआईटी, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स, प्रमुख मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय सहित कई शिक्षण संस्थान भाग लेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं की आकांक्षाओं और जमीनी अनुभवों तथा नीति-निर्माण के बीच समन्वय सुदृढ़ बनाना है। युवा प्रतिभागी चार प्रमुख विषयों : खेल पारितंत्र मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर सुविधाएं, प्रशिक्षण और अवसरों का विस्तार; वैज्ञानिक प्रतिभा पहचान और एथलीट विकास द्वारा 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं के पोषण; शासन में युवा नेतृत्व और भागीदारी बढ़ाने और युवाओं को भविष्य उपयोगी कौशल, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण हेतु सशक्त बनाने के विषयों पर भाग लेंगे। इस पहल की प्रमुख विशेषता खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं का भारत के अग्रणी खिलाड़ियों और पदक विजेताओं के साथ परस्पर संवाद होगा। दीपा कर्माकर, साइना नेहवाल, गगन नारंग, श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी, मीराबाई चानू और पीटी उषा जैसे प्रमुख खिलाड़ी और जाने-माने क्रिकेटर, युवाओं से जुड़ेंगे और अपने खेल सफर, चुनौतियों और अनुभव साझा करेंगे। Share This Article Post navigation देश का पहला गैर-जीएमओ उच्च गुणवत्ता पॉपकॉर्न मक्का हाईब्रिड बीज जारी मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में सीआरपीएफ जवान घायल; कई घरों में आगजनी