Share This Article रायपुर, 09 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी , प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का आयोजन छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस राष्ट्रीय आयोजन की तैयारी का शुभारम्भ स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमिपूजन के साथ किया गया। मंत्री श्री यादव ने इस अवसर पर राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ पर आधारित शुभंकर तथा ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ थीम पर आधारित लोगो का अनावरण भी किया। 15 हजार से अधिक रोवर-रेंजर होंगे शामिल स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 में देश के विभिन्न राज्यों से 15 हजार से अधिक रोवर और रेंजर शामिल होंगे। यह आयोजन न केवल युवाओं की सहभागिता का अद्भुत संगम होगा, बल्कि इसमें राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में अनुशासन, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है। उन्होंने सभी नागरिकों और विभागीय अधिकारियों से इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की। Share This Article Post navigation बारनवापारा अभ्यारण्य : जंगल सफारी, स्टे और टिकटिंग की ऑनलाइन सुविधा दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट चित्रकोट बस्तर में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी एवं जनजातीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन होगा आज