रायपुर 17 जनवरी 2026/ Reserve Bank of India invites applications for 572 posts of “Office Attendant” / ETrendingIndia / RBI कार्यालय परिचारक भर्ती , भारतीय रिज़र्व बैंक, बैंक के विभिन्न कार्यालयों में “कार्यालय परिचारक” के 572 पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए है।
अन्य समस्त विवरणों, जैसे पात्रता मानदंड, रिक्तियों संबंधी आरक्षण, चयन योजना, ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुतिकरण और अन्य निर्देशों के लिए बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर प्रकाशित विस्तृत विज्ञापन तथा एंप्लॉयमेंट न्यूज़ /रोजगार समाचार में दिनांक 24 जनवरी 2026 को/बाद के अंक में प्रकाशित विस्तृत विज्ञापन को देखें।
उम्मीदवार उपर्युक्त पदों के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 04 फरवरी 2026 है. ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि 28 फरवरी और 01 मार्च 2026 है.
