Share This Article रायपुर, 26 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप मिलने से लोगों में कौतूहल का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। आमतौर पर दोमुंहा या बिल खोदू सांप के नाम से पहचाने जाने वाले इस सांप की पूंछ भी सिर जैसी दिखाई देती है, जिसके कारण लोगों को इसके दो सिर होने का भ्रम होता है। जबकि वास्तव में इसका केवल एक ही सिर होता है। रेड सैंड बोआ सांप विषहीन और सामान्यत: शांत स्वभाव का होता है। यह चूहों और छोटे जीवों को खाकर उनकी आबादी नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे कृषि और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में भी इसकी अहम भूमिका होती है। रेस्क्यू टीम ने बिना नुकसान पहुंचाए सांप को उसके अनुकूल प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया। वहीं, विशेषज्ञों के अनुसार अंधविश्वास और अवैध वन्यजीव तस्करी के चलते इस प्रजाति को खतरा बना रहता है। Share This Article Post navigation PM Awas Yojana 2.0 में बड़ी राहत! किस्तों के इंतजार का समय अब निर्माण अवधि में नहीं जुड़ेगा, हितग्राहियों को मिलेगा फायदा जनदर्शन : मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात…पढ़ाई के साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं बेटियां