Redevelopment Project: Tenders issued for 5 major redevelopment projects in Chhattisgarh...! Land worth ₹250 crore set for transformation.
Redevelopment Project
Share This Article

रायपुर, 17 जून 2026/ Redevelopment Project: Tenders issued for 5 major redevelopment projects in Chhattisgarh…! Land worth ₹250 crore set for transformation.

Redevelopment Project : छत्तीसगढ़ सरकार ने शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। इनमें राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने प्रस्तावित परियोजना सबसे चर्चित मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा जारी निविदाओं के तहत रायपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, कोरबा और जगदलपुर में कुल पांच रिडेवलपमेंट परियोजनाएं विकसित की जाएंगी। करीब 19.14 एकड़ क्षेत्रफल में फैली इन परियोजनाओं का अनुमानित मूल्य 250.30 करोड़ रुपये बताया गया है।

सरकार का दावा है कि रिडेवलपमेंट मॉडल के जरिए जर्जर और अनुपयोगी शासकीय परिसंपत्तियों को आधुनिक अधोसंरचना में बदला जाएगा। खास बात यह है कि इन परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त सरकारी वित्तीय भार नहीं आएगा और शासकीय भूमि के मूल्य का उपयोग ही वित्तीय संसाधन के रूप में किया जाएगा।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आधुनिक और नागरिक-केंद्रित शहरी विकास को नई गति दे रही है। वहीं मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने इसे छत्तीसगढ़ के शहरों के समग्र कायाकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. रोड पर प्रस्तावित परियोजना को राजधानी के लिए एक मॉडल अर्बन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं और अधोसंरचना का विस्तार होगा।