Share This Article

रायपुर, 16 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / Rengakhar Reservoir will become a new hub for agriculture and tourism development : The potential for eco-tourism in Baiga village is strong/ कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल बैगा बाहुल्य ग्राम रेंगाखार में कृषि और पर्यटन—दोनों मोर्चों पर विकास का नया दौर शुरू हो गया है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज 2.24 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले रेंगाखार जलाशय एवं सीसी नहर लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन किया। यह जलाशय न केवल किसानों की सिंचाई जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि क्षेत्र को एक उभरते पर्यटन स्थल के रूप में भी पहचान दिलाएगा।

रेंगाखार जलाशय के निर्माण से 264 हेक्टेयर कृषि भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे हजारों किसानों को बारिश पर निर्भरता से मुक्ति मिलेगी और सालभर खेती की संभावनाएँ मजबूत होंगी।

रेंगाखार जलाशय विकास , उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भरेगी और फसल उत्पादन बढ़ने से किसानों की आय में सीधा इज़ाफा होगा।

उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रेंगाखार को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। जलाशय के आसपास प्राकृतिक सौंदर्य, बैगा जनजाति की संस्कृति और शांत वन क्षेत्र पर्यटन प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। सरकार का लक्ष्य यहाँ इको-टूरिज़्म, प्रकृति भ्रमण और स्थानीय संस्कृति के प्रदर्शन जैसी सुविधाओं का विकास करना है, जिससे युवाओं के लिए नए रोजगार भी सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वनांचल क्षेत्रों को मुख्यधारा के विकास से जोड़ते हुए कृषि, पर्यटन और स्थानीय रोजगार—तीनों के बीच संतुलित विकास मॉडल तैयार कर रही है।