Share This Article ETrendingIndia धमतरी जिले में रेत के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग ने बीते चार दिनों में 6 हाईवा, 2 जेसीबी मशीनें और 6 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इससे रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। खनिज अधिकारी के अनुसार, नगरी तहसील के घटुला क्षेत्र में अवैध रेत ले जाते हुए एक महिंद्रा ट्रैक्टर जब्त किया गया, जिसे सिहावा थाने में रखा गया है। वहीं, मगरलोड के ग्राम मेघा में एक पेट्रोल पंप के पास अवैध रेत भंडारण में उपयोग हो रही एक जेसीबी मशीन और एक हाईवा जब्त कर कुरूद मंडी परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है। इसके अलावा, लीलर और कोलियारी क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 5 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की गई। लीलर गांव में रेत भंडारण के लिए इस्तेमाल की जा रही एक चैन माउंटेड जेसीबी मशीन को भी जब्त किया गया है। वहीं, धमतरी तहसील के दोनर गांव में 4 हाईवा और सिहावा चौक के पास एक हाईवा को मुरूम के अवैध परिवहन में पकड़ा गया। खनिज अधिकारी श्री भारद्वाज ने बताया कि सभी जब्त वाहनों पर खान एवं खनिज अधिनियम तथा गौण खनिज नियमों के तहत अर्थदंड लगाया जाएगा। रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासन की यह सख्ती अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण के संकेत दे रही है। Share This Article Post navigation नियद नेल्ला नार योजना: पुसकोंटा में विकास की नई सुबह चैत्र नवरात्रि में माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सेवा पंडाल