Share This Article रायपुर, 11 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से सक्ती जिले के 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे रिमोन के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत तत्काल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। गोद में लेकर दुलारा ,कहा- उपचार में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी आर्थिक तंगी से परेशान किसान पिता के लिए यह मदद नई उम्मीद लेकर आई है। मुख्यमंत्री ने रिमोन को गोद में लेकर दुलारा और भरोसा दिलाया कि उसके उपचार में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है रिमोन सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम धुरकोट निवासी रिमोन टंडन आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन की कमी (टाइप ए-1) नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। उसके उपचार पर लगभग 12 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। खेती-किसानी से परिवार चलाने वाले पिता अजय कुमार टंडन के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना मुश्किल था। मुख्यमंत्री ने कहा- यह हमारा भी बेटा है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रिमोन और उसके माता-पिता से मुलाकात कर बच्चे के स्वास्थ्य तथा इलाज की जानकारी ली। परिवार की परेशानी को समझते हुए उन्होंने तत्काल 12 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि बच्चे के स्वास्थ्य की चिंता करना सरकार की भी जिम्मेदारी है। गीत सुनाकर रिमोन ने जताया आभार मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान नन्हे रिमोन ने उन्हें गीत सुनाकर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उसका उत्साह बढ़ाया और खूब पढ़ने, आगे बढ़ने तथा स्वस्थ होकर अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित किया। किसान पिता को मिला बड़ा सहारा रिमोन के पिता अजय कुमार टंडन ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए इलाज का इतना खर्च उठाना संभव नहीं था। सरकार की मदद से अब बेटे को जरूरी उपचार दिलाने की उम्मीद मजबूत हुई है। जरूरतमंद परिवारों के लिए मददगार बनी स्वास्थ्य योजना मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का उद्देश्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित पात्र जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि पैसों की कमी उनके इलाज में बाधा न बने। Share This Article Post navigation नया छत्तीसगढ़, नई उम्मीदें : पर्यटन से गांवों की तस्वीर बदलने वाले नायकों की अनकही कहानी कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी…! विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति …