Singer and actor Rishabh Tandon
Singer and actor Rishabh Tandon
Share This Article

रायपुर 23 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Singer and actor Rishabh Tandon dies of heart attack, industry mourns / ऋषभ टंडन निधन , मशहूर सिंगर और अभिनेता ऋषभ टंडन, जिन्हें उनके स्टेज नाम ‘फकीर’ से जाना जाता था, का दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे दिवाली के मौके पर अपने परिवार से मिलने दिल्ली आए थे।

ऋषभ टंडन ने अपने करियर की शुरुआत संगीत से की थी और वे अपनी सोलफुल गायकी और अनोखे स्टाइल के लिए जाने जाते थे। उन्होंने ‘फकीर लिविंग लिमिटलेस’ और ‘रशना: द रे ऑफ लाइट’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था।

मुंबई में रहने वाले ऋषभ हाल ही में अपने नए संगीत प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। उनके अचानक निधन की खबर से संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर है।

फैंस और साथियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई कलाकारों ने लिखा कि ऋषभ “एक बेहतरीन सिंगर और संवेदनशील इंसान” थे, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। ऋषभ के परिजनों ने ऐसे कठिन समय में प्राइवेसी की मांग की है.

ऋषभ अपनी पत्नी ओलेस्या के साथ मुंबई में रहते थे। ओलेस्या उज्बेकिस्तानी हैं। वो दिवाली के खास मौके पर परिवार के साथ जश्न मनाने दिल्ली गए थे, जहां आज सुबह उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली में होगा।

ऋषभ ने 10 अक्टूबर को पत्नी ओलेस्या के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। 11 अक्टूबर को ऋषभ टंडन ने करवा चौथ की तस्वीरें पोस्ट की थीं। एक समय ऋषभ का नाम सारा खान के साथ भी जोड़ा गया था लेकिन सारा खान ने इसे अफवाह करार दिया था .