रायपुर 10 अप्रैल.2026/ ETrendingIndia / And here: Russia and Ukraine stopped war for 32 hours, ceasefire on Orthodox Easter / रूस यूक्रेन युद्धविराम 2026 , रूस और यूक्रेन ने ऑर्थोडॉक्टर ईस्टर के मौके पर एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमति जताई है। यह युद्धविराम 32 घंटे के लिए होगा।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने रूसी सैनिकों को इस सप्ताहांत सभी दिशाओं में गोलीबारी बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने यूक्रेन से भी इसका अनुसरण करने की अपील की, जिसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने भी युद्धविराम पर अपनी सहमति जताई है।
क्रेमलिन ने बयान में कहा, व्लादिमीर पुतिन के निर्णय से, ऑर्थोडॉक्स ईस्टर से पहले 11 अप्रैल को शाम 4 बजे से 12 अप्रैल के अंत तक युद्धविराम घोषित किया गया है।
रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोसोव और सैन्य कमांडरों को इस दौरान सभी क्षेत्रों में युद्ध रोकने का निर्देश है। हालांकि, रूसी सेना दुश्मन की आक्रामक कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार रहेगी।
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, यूक्रेन ने बार-बार कहा है कि हम समान पहल के लिए तैयार हैं। हम इस साल ईस्टर की छुट्टियों के दौरान युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था और हम उसी के अनुरूप कार्य करेंगे।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रूसी सरकारी एजेंसी तास को बताया कि पुतिन के युद्धविराम प्रस्ताव पर अमेरिका के साथ पहले से कोई चर्चा नहीं हुई थी। उन्होंने इस बात को भी खारिज किया कि इसका किसी समझौते के लिए त्रिपक्षीय वार्ता फिर से शुरू करने की कोई संभावना है।
हालांकि, बताया जा रहा है कि पुतिन के विशेष दूत किरिल दिमित्रीव अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से शांति समझौते और अमेरिका-रूस आर्थिक सहयोग पर चर्चा कर रहे हैं।
