रायपुर 27 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / To prevent accidents and make traffic smooth: Collector-SP became serious, PM Relief Scheme for quick and free treatment of road accident victims / सड़क दुर्घटना कैशलेस इलाज योजना , सीहोर कलेक्टर श्री बालागुरु के. की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कैशलेस योजना का हो प्रभावी क्रियान्वयन
बैठक में कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित इलाज के लिये पीएम राहत योजना के तहत चिकित्सालयों में पीड़ितों के इलाज की कैशलैस योजना के प्रभावी रूप से क्रियान्वयन के लिये पुलिस, परिवहन, एनआईसी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकरियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक में जानकारी दी गई कि पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है।
जीवन को खतरा नहीं होने की स्थिति में अधिकतम 24 घंटे तथा गंभीर मामलों में अधिकतम 48 घंटे तक स्टेबलाइजेशन उपचार प्रदान किया जाता है।
कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना में मृत एवं घायलों को मिलने वाली राहत राशि के प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।
कुबेरेश्वर धाम हाईवे पर हाईमास्ट लाइट लगेगी
उन्होंने कुबरेश्वर धाम के सामने हाईवे पर हाई मास्ट लाइट लगाने के भी निर्देश दिये।
तो हो सकता है ड्रायविंग लायसेंस निरस्त
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाए तथा आवश्यक होने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन का प्रस्ताव भी भेजा जाए।
ब्लेक स्पॉट चिन्हित किये जाएं
सड़क दुर्घटनाएं रोकने हेतु ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उनके रेक्टिफिकेशन की कार्रवाई निरंतर की जाए और प्रत्येक माह दुर्घटनाओं का विश्लेषण कर रिपोर्ट बैठक में प्रस्तुत की जाए। ओवर स्पीडिंग पर नियंत्रण के लिए हाईवे के टोल नाकों के पास स्पीड रडार गन के माध्यम से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्तियों को जिला प्रशासन द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की बात भी कही गई।
यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण हटेंगे
उन्होंने सीहोर शहर में यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए, ताकि ट्रैफिक संचालन सुचारू रूप से हो सके। साथ ही निर्माण कार्यों के बीच में आ रहे बिजली के पोल को शिफ्ट करने की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।
