Saif Ali Khan Attack: Accused in the attack on Saif Ali Khan says, "I want to confess to the crime...!" Bangladeshi national appears in court.Saif Ali Khan Attack
Share This Article

रायपुर, 28 अगस्त 2026/ Saif Ali Khan Attack : अभिनेता सैफ अली खान पर जनवरी 2025 में उनके बांद्रा स्थित घर में चाकू से हमला करने के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने अब अपना जुर्म कबूल करने की इच्छा जताई है।

आरोपी ने शुक्रवार को मुंबई की अदालत में आवेदन देकर दोष स्वीकार करने और राहत की मांग की।

अदालत में दाखिल की अर्जी

मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने अदालत से कहा है कि वह मामले में दोष स्वीकार करना चाहता है। उसके वकील के मुताबिक, आरोपी ने अदालत से नरमी बरतने का अनुरोध भी किया है।

अभी न्यायिक हिरासत में आरोपी

आरोपी को घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। मामले में अदालत पहले ही आरोपी के खिलाफ आरोप तय कर चुकी है।

कोर्ट ने अभियोजन से मांगा जवाब

अदालत ने आरोपी की अर्जी पर अभियोजन पक्ष से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी।


Share This Article