Share This Article रायपुर, 31 अक्टूबर 2025/ ETrendingIndia / सैनिक स्कूल अंबिकापुर प्रवेश परीक्षा 2026 , स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर नवा रायपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6 वीं एवं 9 वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2026) का आयोजन 18 जनवरी 2026 (रविवार) को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in अथवा https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर किए जा सकते हैं। ज्ञातव्य है कि सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे) तक निर्धारित थी, किंतु अभ्यर्थियों से प्राप्त अनेक निवेदनों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 9 नवम्बर 2025 (शाम 05 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से अनुरोध है कि इस सूचना को अपने-अपने जिला मुख्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं आमजन तक शीघ्रता से प्रेषित करें, ताकि इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने हेतु पर्याप्त समय प्राप्त हो सके। Share This Article Post navigation ट्रेफिक एडवायजरीपी-02 पासधारक अधिकारी व व्हीआईपी के लिए पी-02 पार्किंग में पहॅुच हेतु मार्ग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ