रायपुर 5 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Applications are invited for various positions at Sakhi One Stop Center in Koriya district./ सखी वन स्टॉप भर्ती कोरिया , महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कोरिया अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति योजना के तहत सखी वन स्टॉप सेंटर के लिए विभिन्न रिक्त पदों पर सेवा प्रदाताओं की भर्ती की जाएगी।
इसके लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से 20 फरवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। केंद्र प्रशासक, केस वर्कर, देशीय कर्मचारी/रसोईया एवं सुरक्षा गार्ड जैसे पदों पर एकमुश्त मासिक वेतन दिया जाएगा।
आवेदन पंजीकृत डाक अथवा कुरियर से जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में भेजने होंगे। विस्तृत जानकारी कोरिया जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://korea.gov.in पर उपलब्ध है।
