रायपुर, 09 मई, 2026/ ETrendingIndia / ‘Additional Sakhi One Stop Centre’ launched in Bhilai: Victims women under one roof Many facilities will be available / सखी वन स्टॉप सेंटर भिलाई , भिलाई नगर में आज ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर‘ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सेंटर का उद्घाटन वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन के द्वारा किया गया।
श्री सेन ने कहा कि यह सेंटर भिलाई-दुर्ग क्षेत्र की महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करेगा।
समारोह में अवगत कराया गया कि कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे पुलिस सहायता, कानूनी सलाह, चिकित्सा सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं 5 दिन तक का अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराने हेतु स्थापित किया गया है।
यहां हेल्पलाइन नंबर 181 से संपर्क कर सकते हैं। सखी वन स्टॉप सेंटर, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर फरीद नगर थाना सुपेला भिलाई, जिला-दुर्ग में पीड़ित महिला को 24×7 निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर के जांबुलकर, परियोजना अधिकारी श्रीमती अनीता सिंग, भिलाई की केंद्र प्रशासक श्रीमती कविता बघेल सहित अन्य अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पुलिस विभाग, सखी सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे ।
हेल्पलाइन 181 पर संपर्क करें
महिला एवं बाल विकास विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आस-पास कोई महिला संकट में हो तो तुरंत सखी सेंटर या हेल्पलाइन 181 पर सूचना दें। एक कॉल किसी की जिंदगी बचा सकती है।
