रायपुर, 22 जुलाई 2026 / ETrendingIndia / Second phase of admission begins at Sanchi University, apply by August 10 / सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय, रायसेन ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय छात्रों की प्रवेश परीक्षा 16 अगस्त को होगी। चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश 24 अगस्त से शुरू होगा, जबकि कक्षाएं 25 अगस्त 2026 से प्रारंभ होंगी।
इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
विश्वविद्यालय में एम.ए. (बौद्ध अध्ययन, दर्शन, वैदिक अध्ययन, संस्कृत, योग विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, शिक्षा एवं चीनी भाषा),
एम.एससी. (योग विज्ञान),
एम.एफ.ए. (भारतीय चित्रकला),
इसके अलावा चार अन्य डिप्लोमा तथा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों ( पाली भाषा एवं साहित्य, भारतीय नॉलेज सिस्टम, योगा फार वेलनेस, हिन्दी – विदेशी छात्रों के लिए ऑनलाइन मोड पर) प्रवेश दिया जाएगा।
पात्रता
स्नातक या समकक्ष परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। संबंधित विषय के स्नातकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सुविधाएं
विश्वविद्यालय में छात्र एवं छात्राओं के लिए छात्रावास, मध्यप्रदेश शासन के नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति, तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
