Share This Article रायपुर, 21सितंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ में संस्कृत भाषा के सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्था को ‘राजे श्री वैष्णवदास महंत जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान/पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। चयनित व्यक्ति या संस्था को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, प्रतीक चिन्हयुक्त पट्टिका और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। एक व्यक्ति या संस्था को मिलेगा सम्मान पुरस्कार के लिए किसी एक व्यक्ति या संस्था का चयन किया जाएगा। प्रविष्टियों का परीक्षण गठित जूरी द्वारा किया जाएगा और जूरी का निर्णय अंतिम होगा। 30 सितंबर शाम 4 बजे तक आवेदन इच्छुक व्यक्ति या संस्था आवेदन बंद लिफाफे में स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, ब्लॉक-3, द्वितीय तल, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में जमा कर सकते हैं। आवेदन 30 सितंबर 2026 शाम 4 बजे तक पहुंचना जरूरी है। आवेदन में ये जानकारी जरूरी आवेदक को अपना पूरा परिचय, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और पता देना होगा। इसके साथ संस्कृत भाषा से जुड़े सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं अभिनव कार्यों का प्रमाण सहित विस्तृत विवरण देना होगा। पुरस्कार और प्रकाशित साहित्य की जानकारी भी दें. यदि आवेदक को पहले कोई पुरस्कार मिला है तो उसका विवरण तथा संस्कृत भाषा से संबंधित प्रकाशित साहित्य की सत्यापित प्रतियां भी आवेदन के साथ प्रस्तुत करनी होंगी। लिफाफे पर “राजे श्री वैष्णवदास महंत जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान/पुरस्कार वर्ष 2026” लिखना अनिवार्य है। Share This Article Post navigation मिशन अमृत 2.0 : अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में विकसित होंगे आधुनिक उद्यान, बच्चों के लिए प्ले-एरिया और नागरिकों के लिए ओपन जिम… मेडिकल कॉलेजों में ERP सिस्टम के लिए ऑनलाइन रुचि आमंत्रित, 25 सितंबर तक होगा आवेदन