Share This Article

रायपुर 30 मार्च 2026 / ETrendingIndia / Central Sanskrit University recruitment for 144 non-academic posts, April 16 / संस्कृत विश्वविद्यालय भर्ती 2026 , केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने विभिन्न परिसरों/केंद्रों में गैर-शैक्षणिक (Non- Teaching) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 144 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sanskrit.nic.in पर Recruitment/ notification शीर्षक के अंतर्गत दिए गए SAMARTH माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रमुख पद

भर्ती में कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, सिस्टम एनालिस्ट, अनुभाग अधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर, सहायक, गेस्ट हाउस मैनेजर, कनिष्ठ अभियंता, निजी सहायक प्रोफेशनल असिस्टेंट, तकनीकी सहायक (शिक्षाशास्त्र /एजूकेशन लैब) तकनीकी सहायक (कंप्यूटर लैब ),आशुलिपिक, उच्च श्रेणी लिपिक ,पुस्तकालय सहायक, कनिष्ठ श्रेणी लिपिक, चालक, मल्टी टास्किंग स्टाफ, पुस्तकालय परिचालक, मेडिकल असिस्टेंट /ड्रेसर के पद शामिल हैं.

आवेदन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।