Sarang Helicopter Display Team Sarang Helicopter Display Team
Share This Article

रायपुर, 30 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने रायपुर के स्कूली विद्यार्थियों को वायु सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

28 अक्टूबर को जे.एन. पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सैन्य विमानन, भर्ती प्रक्रिया और करियर के अवसरों की जानकारी दी गई।

पायलटों से सीधे पूछे करियर से जुड़े सवाल

राज्योत्सव समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंची सारंग टीम के सदस्यों ने माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों से बातचीत की।

जिला शिक्षा अधिकारी सतीश नायर के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वायु सेना के अधिकारियों से सीधे सवाल पूछने का अवसर मिला।

अनुशासन और देशसेवा का दिया संदेश

टीम के पायलटों ने वायु सेना में प्रवेश के विभिन्न माध्यमों, शैक्षणिक योग्यता और पात्रता संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव बताते हुए अनुशासन, टीम भावना, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा के महत्व पर जोर दिया।

युवाओं में बढ़ा वायु सेना के प्रति आकर्षण

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाने और सशस्त्र बलों में करियर के विकल्प तलाशने के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम से विद्यार्थियों को देश की सुरक्षा में भारतीय वायु सेना की भूमिका समझने का अवसर भी मिला।


Share This Article