District Crafts Office to be opened in Sarangarh
District Crafts Office to be opened in Sarangarh
Share This Article

रायपुर,11 अक्टूबर 2025/ ETrendingIndia / District Crafts Office to be opened in Sarangarh; School Education and Village Industries Minister Gajendra Yadav observed craftsmanship in Baingindih / सारंगढ़ जिला शिल्प कार्यालय , स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम बैंगीनडीह में शिल्पकारों से मुलाकात की और उनकी पारंपरिक शिल्पकला का अवलोकन किया। उन्होंने शिल्पकारों से उनके कार्य, आजीविका और उत्पादों की विपणन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिल्प विकास का जिला कार्यालय खोलने के निर्देश दिए, ताकि शिल्पकारों को प्रशिक्षण, विपणन, डिज़ाइन सुधार और आर्थिक सहायता की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि
शिल्पकारों की प्रतिभा और परंपरागत कला न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त पहचान भी है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेता शिल्पकार हीराबाई झरेका एवं मिनकेतन बघेल ने मंत्री श्री यादव को “नाव का शिल्प” भेंट कर उनका स्वागत किया।