रायपुर, 23 जनवरी 2026 / ETrendingIndia / Saraswati Cycle Scheme provides new support to girl students / सरस्वती साइकिल योजना छात्राएं , पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंड्राकला में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं।
उन्होंने कहा कि यह साइकिल केवल आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि बेटियों के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है।
सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना है, ताकि दूरी और संसाधनों की कमी उनके पढ़ाई में बाधा न बने। पहले कई छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब साइकिल मिलने से उनका समय बचेगा और सुरक्षा भी बढ़ेगी।
मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्या शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है।
