Share This Article सऊदी अरब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यमन के हूती समूह से जुड़े मिसाइल और ड्रोन हमलों के मद्देनजर भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दूतावास ने स्पष्ट किया है कि मिसाइलों और ड्रोन को रोकने की कार्रवाई या उनके गिरने वाले स्थानों के वीडियो बनाने और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। स्थानीय कानूनों और सुरक्षा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। मिसाइल-ड्रोन के वीडियो बनाने से बचें रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय समुदाय से अपील की है कि वे मिसाइल और ड्रोन हमलों से जुड़ी घटनाओं की रिकॉर्डिंग न करें। ऐसी तस्वीरें, वीडियो या संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से भी बचें। सुरक्षा संबंधी गतिविधियों को रिकॉर्ड करना स्थानीय नियमों के उल्लंघन का कारण बन सकता है और कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। सऊदी अरब ने बढ़ाई सुरक्षा हूती समूह से जुड़े हमलों के मद्देनजर सऊदी अरब ने अपनी हवाई सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। इसी बीच भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब के सिविल डिफेंस विभाग की सूचनाओं के आधार पर नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी निर्देश दूतावास ने भारतीयों से स्थानीय कानूनों का पालन करने, आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान देने और सुरक्षा निर्देशों को गंभीरता से लेने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की कानूनी परेशानी से बचा जा सके। Share This Article Post navigation Italy Protest : महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, रोम-बोलोग्ना में पुलिस से झड़पें