Raksha Bandhan Special Train: Major relief for passengers on Raksha Bandhan! A special train will run three trips between Durg and Raigarh; useful news for travelers from Korba as well.Raksha Bandhan Special Train
Share This Article

रायपुर, 12 अगस्त 2026/ Sawan Special Train : सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम (बाबाधाम) जाने वाले शिवभक्तों और श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी की है।

गाड़ी संख्या 08895/08896 पहले साप्ताहिक रूप से संचालित हो रही थी, जिसे अब अतिरिक्त फेरों के साथ द्वि-साप्ताहिक किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा में सुविधा मिलेगी।

5 की जगह अब 7 फेरे

ट्रेन संख्या 08895 इतवारी–मधुपुर स्पेशल पहले प्रत्येक शनिवार 1 अगस्त से 29 अगस्त तक कुल 5 ट्रिप चल रही थी। अब इसमें 18 अगस्त और 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को अतिरिक्त फेरे जोड़े गए हैं। इसके बाद यह ट्रेन कुल 7 ट्रिप संचालित होगी।

वहीं ट्रेन संख्या 08896 मधुपुर–इतवारी स्पेशल पहले प्रत्येक रविवार 2 अगस्त से 30 अगस्त तक 5 ट्रिप चल रही थी। इसमें 19 अगस्त और 26 अगस्त 2026 (बुधवार) को अतिरिक्त फेरों को शामिल किया गया है। इस तरह वापसी की ट्रेन भी कुल 7 ट्रिप चलेगी।

दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर से सीधी यात्रा

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा। इनमें इतवारी, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर शामिल हैं। इससे इन शहरों और आसपास के इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं को बाबाधाम के लिए सीधे और सुविधाजनक रेल सफर का लाभ मिलेगा।

कंफर्म बर्थ उपलब्ध, समय रहते करें बुकिंग

रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में वर्तमान में बड़ी संख्या में कंफर्म बर्थ उपलब्ध हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे समय रहते अग्रिम आरक्षण कराकर अपनी सीट सुनिश्चित करें, ताकि सावन के दौरान बिना परेशानी सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की जा सके।


Share This Article