रायपुर, 11 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Online applications invited for recruitment of specialist cadre officers in SBI, March 15 last date / SBI Specialist Officer Recruitment , State Bank of India (एसबीआई) ने नियमित आधार पर विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती केंद्रीय भर्ती एवं पदोन्नति विभाग, कॉर्पोरेट केंद्र मुंबई द्वारा जारी विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2025-26/27 के तहत की जा रही है।
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings के माध्यम से 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दो पदों पर भर्ती
एसबीआई द्वारा नियमित एवं बैकलॉग के कुल 104 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें-
उप प्रबंधक (आईएस ऑडिट /एमएम जीएस -।।) के 43 पद. आयु सीमा 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए,
उप प्रबंधक ( चार्टर्ड अकाउंटेंट -इंटरनल ऑडिट/ एमएमजीएस -।।) के 61 पद शामिल हैं। आयु 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
कार्यस्थल
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुंबई, हैदराबाद और अन्य ऑडिट कार्यालयों में की जा सकती है।
