रायपुर, 11 फरवरी 2026 / ETrendingIndia / Prayer meeting becomes a school of awareness: Peeperdand School’s unique initiative, newspaper reading first / स्कूल प्रार्थना सभा अखबार वाचन . सरगुजा जिले के प्रेमनगर विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड ने शिक्षा को जीवन से जोड़ने की दिशा में प्रेरक पहल की है। यहां विद्यार्थियों की दैनिक दिनचर्या में अखबार वाचन को शामिल किया गया है, जिससे अब प्रार्थना सभा में अखबार की सुर्खियां गूंजेंगी।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना, समसामयिक ज्ञान बढ़ाना और सोचने-समझने की क्षमता को मजबूत करना है।
मोबाइल स्क्रीन के बीच पठन संस्कृति हो रही है पुनर्जीवित
सहायक शिक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल के अनुसार, बढ़ते मोबाइल स्क्रीन टाइम के बीच अखबार वाचन बच्चों में पठन संस्कृति को पुनर्जीवित कर रहा है।
सप्ताह में एक दिन संपादकीय विषयों पर लेखन और समूह चर्चा भी कराई जाती है। इस नवाचार से विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति, तर्कशक्ति और आत्मविश्वास का विकास हो रहा है। क्षेत्र में इस प्रयास की सराहना हो रही है।
