School Timings: Major change in school timings...! Collector issues new order... Check the new timings.
School Timing
Share This Article

जांजगीर, 03 जुलाई 2026/ School Timings: Major change in school timings…! Collector issues new order… Check the new timings.

School Timing : ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों की सुविधा और शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। कलेक्टर (शिक्षा) द्वारा जारी आदेश के अनुसार 3 जुलाई 2026 से आगामी आदेश तक सभी स्कूल संशोधित समय-सारणी के अनुसार संचालित होंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

दो पालियों में संचालित स्कूलों का नया समय

सोमवार से शुक्रवार

  • प्रथम पाली: सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक
  • द्वितीय पाली: दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

शनिवार

  • प्रथम पाली: दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
  • द्वितीय पाली: सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक

यानी शनिवार को दोनों पालियों के समय की अदला-बदली रहेगी।

एक पाली में संचालित स्कूलों का नया समय

सोमवार से शुक्रवार

  • सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

शनिवार

  • सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक

जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को संशोधित समय-सारणी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।