रायपुर, 08 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Emphasis on strict enforcement of seat belt and helmet rules: Shri Kashyap attends Transport Ministers’ meeting chaired by Shri Gadkari / सीट बेल्ट हेलमेट नियम , छत्तीसगढ़ के परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप आज नई दिल्ली में आयोजित सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने की। बैठक में सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों की सुरक्षा बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।
श्री गडकरी ने कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं ट्रैफिक नियमों का पालन न करने से होती हैं। उन्होंने सभी राज्यों से सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने के नियमों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया।
बैठक में श्री केदार कश्यप ने कहा कि ओवरलोडिंग पर कड़ी कार्रवाई, नियमित जांच और तकनीकी निगरानी से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
सड़कों पर सुरक्षा को लेकर जन- जागरूकता अभियान चलाने, स्कूल और कॉलेजों में ट्रैफिक नियमों का प्रचार करने तथा “सड़क सुरक्षा मित्र” की भागीदारी बढ़ाने पर सहमति बनी।
श्री कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 8 ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं और जल्द ही कई नए जिलों में ऐसे केंद्र शुरू किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की योजना का तेजी से प्रचार किया जा रहा है। सरकार सुरक्षित, आधुनिक और व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
