SECL स्वच्छता अभियान 5.0
SECL स्वच्छता अभियान 5.0
Share This Article

रायपुर 8 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / SECL’s special campaign of cleanliness 5.0, aims to clean 37 lakh square feet area / SECL स्वच्छता अभियान 5.0 , कोल इंडिया लिमिटेड ( CIL) की मिनी रत्न सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ( SECL) ने अपने प्रचालनगत और प्रशासनिक स्थानों पर स्वच्छता, दक्षता और अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ाने के लिए एक व्यापक योजना के साथ महत्वाकांक्षी विशेष अभियान 5.0 आरंभ किया है।

अभियान के तहत, एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में फैले 203 चिन्हित स्थलों पर 37,50,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र को स्वच्छ और पुनर्जीवित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस पहल का उद्देश्य कार्यालयों, खदानों और कॉलोनियों में स्थायी हाउसकीपिंग कार्यप्रणालियां सुनिश्चित करना तथा कार्यस्थल की स्वच्छता और सौंदर्य में सुधार करना है।

3,000 मीट्रिक टन स्क्रैप सामग्री का सुरक्षित निपटान, 2,000 वास्तविक फाइलों और 6,500 ई-फाइलों की समीक्षा

उचित सत्यापन के बाद 2,700 ई-फाइलें बंद कर दी गईं। कंपनी के भीतर रचनात्मकता और चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अपशिष्ट से सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियों का निर्माण।

यह अभियान प्रणालीगत फाइल समीक्षा और समापन के माध्यम से डिजिटल दस्तावेजीकरण कार्यप्रणालियों और कुशल परिसंपत्ति प्रबंधन पर जोर देता है .

पिछले वर्ष विशेष अभियान 4.0 के दौरान, एसईसीएल ने कई श्रेणियों में अपने लक्ष्यों को पार किया—सफाई स्थलों की संख्या, खाली की गई जगह और स्क्रैप निपटान के मामले में सभी कोयला सार्वजनिक उपक्रमों में कंपनी ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनियों में सबसे अधिक ट्वीट और प्रेस विज्ञप्तियां दर्ज कीं, जिससे अभियान के क्रियान्वयन और संचार में राष्ट्रीय स्तर पर एक मानक स्थापित हुआ।