Share This Article रायपुर, 08 अगस्त 2026/ SECR Ticket Checking : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग यानी Fortress Check अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। 6 अगस्त को स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 14 ट्रेनों में चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 287 मामले पकड़े गए और 2,45,835 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक करना और बिना टिकट या अनियमित टिकट के सफर पर रोक लगाना था। बिना टिकट यात्रा करते 191 यात्री पकड़े गए टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 191 यात्रियों को पकड़ा गया। इन मामलों से रेलवे को 1,81,540 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं, अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 72 यात्रियों से 58,695 रुपये वसूले गए। इसके अलावा अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 22 यात्रियों से 2,600 रुपये, गंदगी फैलाने के एक मामले में 1,000 रुपये और धूम्रपान के एक मामले में 2,000 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। 14 ट्रेनों में चला अभियान Fortress Check अभियान भाटापारा स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म के साथ-साथ 14 ट्रेनों में चलाया गया। अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के नेतृत्व में किया गया। कार्रवाई में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक ए. जेना, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक-टिकट चेकिंग अविजित डे सहित 17 टिकट चेकिंग स्टाफ और 3 RPF कर्मी शामिल रहे। रेलवे ने यात्रियों को किया अलर्ट रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के लिए हमेशा उचित टिकट लेकर ही ट्रेन में सफर करें। रेलवे परिसर में प्रवेश करने से पहले आवश्यकतानुसार प्लेटफॉर्म टिकट लेने की भी अपील की गई है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से ट्रेन और रेलवे परिसर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने को कहा है। रेलवे के मुताबिक, गंदगी फैलाते पाए जाने पर 1,000 से 5,000 रुपये तक जुर्माना या 6 महीने तक के कारावास का प्रावधान है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग की ओर से समय-समय पर ऐसे टिकट चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। रेलवे का कहना है कि इन अभियानों के जरिए यात्रियों को उचित टिकट लेने, सही कोच में यात्रा करने और नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। Share This Article Post navigation Raipur Railway Station : रायपुर स्टेशन पर अचानक बिगड़ी यात्री की तबीयत…! रेलवे कर्मचारियों की तत्परता ने बचाई जान Teacher Transfer List : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म…! 700 के ट्रांसफर आदेश जारी…यहां देखें जंबो List